June 20, 2026

शिवम कुमार का आदिपुर गुजरात में सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से लोग शोकाकुल हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है

Read Time:2 Minute, 10 Second

(डेस्क|कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के कमरेली ग्राम निवासी दिलीप लाल दास के 25 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार का सड़क दुर्घटना में आदिपुर गुजरात में मौत हो गया है।मौत की खबर मिलते ही पारिवारिक सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।शिवम् की निधन से कमरेली ग्राम सहित संपूर्ण कदवा प्रखंड के लोग शौका कुल हैं। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवम कुमार गुजरात राज्य के गांधीधाम में मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले वह अपने घर आए हुए थे। दो दिन पहले घर से गुजरात के लिए निकले और 23 जनवरी सरस्वती पूजा की रात्रि में गुजरात के आदिपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे। ट्रेन से उतरकर अपने डेरा जा रहे थे कि रास्ते में लगभग रात्रि 9:00 बजे सड़क दुर्घटना के शिकार हो कर बुरी तरह जख्मी हो गया।आसपास के राहगीरों ने निकट के अस्पताल में ले जा ही रहे थे, कि रास्ते में मृत्यु हो गई।शिवम् की मौत की सूचना जब परिवार के सदस्य को मिली तो परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।शव को सड़क मार्ग से विशेष एंबुलेंस से गुजरात से घर आने के लिए प्रस्थान कर गया है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवम कुमार की शादी 9 वर्ष पूर्व गांव में ही हुआ था। इन्हें दो लड़की हैं। आराध्या कुमारी 7 वर्ष, विद्या कुमारी 5 वर्ष की है। परिवार में माता-पिता एवं पत्नी राधा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Previous post 26 जनवरी को लेकर रेल परिसर में कड़ी सुरक्षा।आरपीएफ जीआरपी ने निकाला संयुक्त फ्लैग मार्च।
Next post बालिका दिवस पर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की हुंकार, प्रखंड सभागार में पिरामल फाउंडेशन की अहम बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial