June 20, 2026

बालिका दिवस पर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की हुंकार, प्रखंड सभागार में पिरामल फाउंडेशन की अहम बैठक।

Read Time:2 Minute, 11 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड सभागार में पिरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में जिवीका दीदियों की उपस्थिति में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने की। बैठक में बाल विवाह, बाल तस्करी एवं बाल शोषण से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई और इन सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया गया।चर्चा के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला एवं बाल व्यापार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई। पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि बच्चियों को यह जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें क्या करना है और सहायता के लिए किसके पास जाना है। इसके लिए परिवार, समाज और प्रशासन की संयुक्त भूमिका को जरूरी बताया गया।बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी सोनु गुप्ता, बीपीएम ब्रजेश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार, अवर थानाध्यक्ष अजीत चौधरी, मंजय साह, मुन्ना सिंह, आशुतोष ओझा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Previous post शिवम कुमार का आदिपुर गुजरात में सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से लोग शोकाकुल हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है
Next post अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial