कुरसेला प्रखंड में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुरसेला प्रखंड क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों, गैर सरकारी संस्थानों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। झंडोत्तोलन के दौरान तिरंगे को सलामी दी गई और पूरा क्षेत्र देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख दीपमाला सिंह, थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल, जबकि उत्तरी मुरादपुर पंचायत के महादलित टोला में अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान महादलित टोला में बच्चों के बीच चॉकलेट, कलम और कॉपी का वितरण भी किया गया।नगर पंचायत कार्यालय सहित सभी पंचायतों, ई-किसान भवन, रेलवे स्टेशन, भीमराव अंबेडकर पार्क, शहीद चौक, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, सुतारा स्थित मेंही मिशन स्कूल समेत विभिन्न विद्यालयों में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। झंडोत्तोलन के उपरांत मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।वहीं विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में बच्चों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।सुतारा मेंही मिशन स्कूल के डायरेक्टर प्रभात सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान के मूल्यों और कर्तव्यों की याद दिलाने का पर्व है, जिसे सभी को गर्व के साथ मनाना चाहिए।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
