फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का हुआ शुभारंभ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलनअभियान मंगलवार कोप्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ कुमारी प्रियंवदा ने स्वयं दवा का सेवन कर इस अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलेगा।इस अभियान के तहत निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को डीईसी (DEC) और एलबेंडाजोल (Albendazole) की गोलियां खिलाई जा रही हैं। बीडीओ ने लोगों से फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन अवश्य करने की अपील की।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जाएगी। साथ ही, दवा को खाली पेट न लेने की सलाह दी गई है।वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो मच्छर के काटने से फैलती है। इसके लक्षण 10 से 15 वर्ष बाद दिखाई देते हैं और इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। इसलिए, बचाव ही इसका सबसे प्रभावी उपाय है।अभियान के दौरान सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को दवा दी जाएगी। इसके अलावा, सेविका, सहायिका और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा का वितरण करेंगी।दवा के सेवन से किसी भी प्रतिकूल प्रभाव की स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में एक विशेष टीम भी बनाई गई है। वही मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह बीसीएम अभय कुमार,एनमी सुनील शाह, अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं प्रखंड कर्मी सेवन करने में मौजूद थे
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
