रूपेश कुमार बने जिले के सरकारी अधिवक्ता, अधिवक्ताओं में हर्ष
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
बिहार सरकार के विधि विभाग द्वारा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता रूपेश कुमार को जिले का सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किया गया है उन्होंने जिला पदाधिकारी को अपना योगदान सौंपा। उनकी नियुक्ति से संबंधित पत्र जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कटिहार के कार्यालय से प्राप्त हुआ था।उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता रूपेश कुमार वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के पूर्णिया प्रमंडल के पैनल अधिवक्ता के रूप में भी कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार वे बिहार के सबसे युवा सरकारी अधिवक्ता हैं। साथ ही वे अधिवक्ता संघ में वर्तमान में संयुक्त सचिव के पद पर भी आसीन हैं।उनकी नियुक्ति की खबर से जिले के अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महानंद यादव, सचिव विजय कुमार झा, वरीय अधिवक्ता रामानंद प्रसाद सिन्हा, पूर्व लोक अभियोजक बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, लोक अभियोजक जगदीश प्रसाद साह, अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार, पूर्व लोक अभियोजक शंभू प्रसाद, अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
More Stories
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
मध्य विद्यालय निखरा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के मध्य विद्यालय निखरा में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, युवक घायल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी–कटिहार मुख्य मार्ग के रसूलपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे 55 वर्षीय...
सर्विसिंग को लेकर विवाद में युवक को गोली मारी, हालत नाजुक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत में बुधवार को मामूली विवाद ने...
गंगा में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी क्षेत्र के मिलिक पोखरकन्ना वार्ड संख्या 06 में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 14...
