June 19, 2026

डीएम ने मध्य विद्यालय बुद्धनगर में आयोजित फाइलेरिया का महाअभियान कैंप का किया उद्घाटन

Read Time:1 Minute, 39 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी ने मध्य विद्यालय बुधनगर में फाइलेरिया से मुक्ति हेतु आयोजित महा अभियान कैंप का उद्घाटन किया। बच्चों को फाइलेरिया का दवा खिलाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर फाइलेरिया मुक्ति समारोह को संबोधित करते हुए डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि 10 से 27 फरवरी तक इस अभियान को सब के सहयोग से सफल बनाना है। यह भयावह बीमारी है। इससे हर हाल में बचना है। इससे बचने के लिए साल में एक बार दवा खाना अति आवश्यक है। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जिले में 16 प्रखंड में 6 प्रखंड ऐसे हैं,जहां फाइलेरिया है। जिसमें प्राणपुर भी शामिल है। यह बीमारी दवा नहीं खाने के बाद अगर कोई छूट जाता है, तो मच्छर के काटने से काफी तेजी से फैलता है। आशा,जीविका दीदी द्वारा घर-घर जाकर दवा खिलाया जाएगा। दवा को सामने खिलाना है। अगर किसी परिस्थिति में कोई छूट जाता है।दवा खाने से तो स्वयं कैंप में आकर दवा खा लें। 2026 में भारत को फाइलेरिया मुक्त बनाना है। प्रखंड प्रमुख अमित साह ने डीएम को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

Previous post हसनगंज के भरीडीह शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर, तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन।
Next post कटिहार आरपीएफ ने पिछले वर्ष में कटिहार रेल मंडल में सबसे अधिक राजस्व वसूली कर किया कृतिमान स्थापित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial