November 5, 2026

मेला का शुभारंभ पूर्व डिप्टी तारकिशोर प्रसाद ने किया, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह का माहौल

Read Time:3 Minute, 59 Second

(डेस्क|हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित ऐतिहासिक व प्राचीन भारीडीह शिव मंदिर, बघुवाकोल शिव मंदिर और दहीयारगंज शिव मंदिर मेला विधिवत्त शुभारंभ पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद आदि ने फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल मेला अध्यक्ष सह कांतिलाल मुर्मू, मुखिया रानी देवी, मंदिर अध्यक्ष दिलीप मंडल, बासुदेव उरांव, दिलीप झा आदि मौजूद रहें। मंच संचालन पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की ने बखूबी रूप से किया। पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर मेले का शुभारंभ किया गया। ग्रामीण इलाके में मेला का महत्व अनोखा होता है। उन्होंने कहा कि भारीडीह शिव मंदिर को आने दिनों में पर्यटक रूप में तैयार होगा। यहां पर दुर दराज से श्रद्धालु आते हैं। काफी लोगों की भीड़ उमड़ती है। मौके पर मेला अध्यक्ष सह कांतिलाल मुर्मू ने कहा कि तीन दिवसीय मेला का शुभारंभ किया गया। वैसे तो पूरे एक महीने तक यहां पर मेला लगी रहती है। हर वर्ष महाशिवरात्रि पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। बघुवाकोल शिव मंदिर के बासुदेव उरांव, दिलीप झा ने कहा कि मंदिर परिसर से महाशिवरात्रि के मौके पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह कलश शोभायात्रा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर समापन किया गया। बताया गया कि यह कलश शोभा यात्रा में कुमारी कन्याओं समेत भारी संख्या में सौभाग्यवती महिलाओं ने हिस्सा लिया था। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करते हुए भक्तिभाव से आगे बढ़ते नजर आए। पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा और हर ओर भक्ति एवं आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। वहीं दहीयारगंज शिव मंदिर कमिटी के अध्यक्ष दिलीप मंडल, मुखिया रानी देवी ने कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर 48 घंटे का अखंड हरीनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। मौके पर लोगों की भीड़ पूजा अर्चना को लेकर जुट रहे हैं। लोगों में भोले बाबा की पूजा अर्चना को लेकर गहरी आस्था है। वही गांव में पूजा अर्चना को लेकर काफी उत्साह का माहौल है। इस आयोजन को सफल बनाने में ओमप्रकाश निर्झर, अभय कुमार साह, पप्पू मंडल, अमित मंडल, अरुण कुमार मंडल, मनोज कुमार मंडल, संजीव गुप्ता, गिरजानंद गुप्ता, ललन मंडल, अशोक मंडल, दिनेश मंडल रामानंद ठाकुर, बलराम मंडल, अवदेश कुमार गुप्ता, माया देवी, रंजीत कुमार साह, लक्खी कुमार महतो आदि मौजूद रहें।

Previous post मनोकामेश्वर शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजा शिवालय,,सुरक्षा व्यवस्था की पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्था।
Next post अर्द्धनारेश्वर शिवलिंग वाले गौरी शंकर मंदिर को पुरातात्विक स्थल घोषित करने की मांग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial