कोसी रेल पुल से युवक ने लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी रेलवे पुल से सोमवार की दोपहर एक 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की नीयत से नदी में छलांग लगा दी। नदी की तेज धार में युवक कुछ दूर तक बह गया, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से उसकी जान बचा ली गई।मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय पुल पर आवाजाही के बीच युवक अचानक रेलिंग पार कर नीचे कूद गया। युवक को बहता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत स्थानीय लोगों की सहायता से उसे बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित किनारे लाया गया।घायल युवक की पहचान पूर्णिया जिले के पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला, पूर्णिया सिटी निवासी कालू चंद्र दास (25), पिता नगेंद्र चंद्र दास के रूप में हुई है। छलांग लगाने के दौरान उसका एक पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया।घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा युवक द्वारा उठाए गए इस कदम के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
