June 17, 2026

कोसी रेल पुल से युवक ने लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

Read Time:1 Minute, 54 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसी रेलवे पुल से सोमवार की दोपहर एक 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की नीयत से नदी में छलांग लगा दी। नदी की तेज धार में युवक कुछ दूर तक बह गया, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से उसकी जान बचा ली गई।मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय पुल पर आवाजाही के बीच युवक अचानक रेलिंग पार कर नीचे कूद गया। युवक को बहता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत स्थानीय लोगों की सहायता से उसे बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित किनारे लाया गया।घायल युवक की पहचान पूर्णिया जिले के पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला, पूर्णिया सिटी निवासी कालू चंद्र दास (25), पिता नगेंद्र चंद्र दास के रूप में हुई है। छलांग लगाने के दौरान उसका एक पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया।घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा युवक द्वारा उठाए गए इस कदम के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Previous post नेपाल साइकिल सोसाइटी के प्रेसिडेंट जीवन कुमार श्रेष्ठ अयोध्या के लिए साइकिल यात्रा किया शुरू।
Next post महाशिवरात्रि की खुशियां मातम में बदलीं, दो साल पहले की घटना से भी नहीं लिया गया सबक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial