November 5, 2026

महाशिवरात्रि की खुशियां मातम में बदलीं, दो साल पहले की घटना से भी नहीं लिया गया सबक

Read Time:4 Minute, 36 Second

लगभग 300 से अधिक घर जलकर राख करोड़ों का नुकसान।

कुर्सेला (राजशेखर )

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जहां लोग महादेव के बारात लेकर निकल रहे थे वही बिहार के कटिहार जिले में रविवार की शाम कुरसेला बाजार में लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 300 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की भयावह लपटों और धुएं से पूरा बाजार क्षेत्र दहशत में डूब गया। दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला और वर्षों की मेहनत कुछ ही घंटों में खाक हो गई।बाजार में मची अफरा-तफरीप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय बाजार में रोज की तरह चहल-पहल थी। अचानक एक दुकान से उठी चिंगारी ने आसपास की टीन व फूस की बनी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। कपड़ा पट्टी, सिंगार, मसाला, सब्जी, किराना, चाय-नाश्ता सहित अधिकांश दुकानें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं।सीमावर्ती जिलों से बुलाई गई दमकलघटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। आग पर काबू पाने के लिए कटिहार, पूर्णिया और भागलपुर से दमकल की गाड़ियां मंगाई गईं। देर रात तक राहत व बचाव कार्य चलता रहा। स्थानीय प्रशासन, एसडीओ, डीएसपी,सीओ थाना अध्यक्ष वीडिओ और अग्निशमन पदाधिकारी मौके पर डटे रहे।मुआवजे की मांग पर एनएच-31 जामसोमवार को पीड़ित दुकानदारों ने शहीद चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को जाम कर दिया। दुकानदारों की मांग थी कि अगलगी में नष्ट हुई संपत्ति का आकलन कर शीघ्र मुआवजा दिया जाए तथा बाजार में स्थायी अग्निशमन केंद्र स्थापित किया जाए। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।थानाध्यक्ष राकेश कुमार और अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।2024 की घटना से भी नहीं सीखा सबकवर्ष 2024 में भी कुरसेला बाजार में भीषण आग लगी थी, जिसमें लगभग 50 दुकानें जलकर नष्ट हो गई थीं। उस समय भी दमकल गाड़ी व स्थायी अग्निशमन केंद्र की मांग नगर प्रशासन एवं जिला प्रशासन से उठी थी, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी। डीएम ने दिया मुआवजे का आश्वासनजिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए पोठिया और फलका से दमकल भेजी गई, बाद में अन्य जिलों से बड़ी गाड़ियां मंगाई गईं। जली दुकानों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। विभागीय गाइडलाइन के अनुसार पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।विधायक ने मुख्यमंत्री से की मांगबरारी विधायक विजय सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन देकर पीड़ितों के लिए समुचित मुआवजा देने की मांग की है।वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण आग से हुई भारी क्षति अत्यंत दुखद है। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।महाशिवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व के बीच हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Previous post कोसी रेल पुल से युवक ने लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
Next post 22 फरवरी को मनिहारी में जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial