April 4, 2026

22 फरवरी को मनिहारी में जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Read Time:1 Minute, 35 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बिहार भर में संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में मनिहारी प्रखंड में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि 22 फरवरी निर्धारित की गई है। यह चुनाव प्रखंड मुख्यालय में संपन्न होगा, जिसमें पार्टी के सक्रिय सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।चुनाव प्रक्रिया प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रुपक गुहा तथा प्रखंड निर्वाची पर्यवेक्षक निरंजन पोद्दार की देखरेख में पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।चुनाव को लेकर सक्रिय सदस्यों और संभावित प्रत्याशियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रखंड स्तर पर बैठकों और जनसंपर्क का दौर भी तेज हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि नए नेतृत्व के चयन से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Previous post महाशिवरात्रि की खुशियां मातम में बदलीं, दो साल पहले की घटना से भी नहीं लिया गया सबक
Next post सार्वजनिक शिव मंदिर बेंगठी में संकीर्तन एवं महा शिव चर्चा का भव्य आयोजन -शिवरात्रि के दूसरे दिन भी शिव मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया पूजा अर्चना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial