मनिहारी में ऑटो लूट कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार; हत्या के प्रयास में भी एक दबोचा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र में ऑटो लूट कांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मनिहारी थाना कांड संख्या–328/25 दिनांक 31/12/25 धारा 309(4) बीएनएस के तहत चुनना कुमार (24) निवासी बलदियाबारी थाना मनिहारी एवं रितिक कुमार निवासी उदामारेखा थाना मुफ्फसिल, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो स्मार्ट फोन व एक ऑटो बरामद किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं कांड संख्या–44/26 दिनांक 19/02/26 में जमीनी विवाद में हत्या के प्रयास के आरोपित पप्पू कुमार पासवान, निवासी माराटोला कुमारीपुर, को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अभियान में SHO पंकज आनंद समेत एस आई अंजनी कुमार सिंह,आशिष कुमार, पीएसआई सत्यम कुमार,इमाम हसन सहित पुलिस टीम शामिल है।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
