June 17, 2026

पीसीसी सड़क का विधान पार्षद ने किया उद्घाटन

Read Time:1 Minute, 18 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपने कोष से अनुशंसित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कोढ़ा प्रखंड की विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या -04 में मुख्य सड़क से सदानंद सिंह के घर तक निर्मित ईट सोलिंग सड़क पर पीसीसी ढलाई सड़क का उद्घाटन कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। सड़क लंबे समय से स्थानीय नागरिकों की आवश्यकता थी। इस योजना के पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणों को विशेष लाभ मिलेगा। सड़क के अभाव में खासकर बारिश के दिनों में आने-जानेवालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हुआ करती थी।इस सड़क के बन जाने से आवाजाही की समस्या का समाधान हो गया है।

Previous post मनिहारी में ऑटो लूट कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार; हत्या के प्रयास में भी एक दबोचा गया।
Next post कुरसेला में मृत कौवों के दफन स्थल पर प्रतिदिन सैनिटाइजेशन अभियान, स्थिति नियंत्रण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial