पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल की बैठक में सांसद ने कटिहार का मामला उठाया।
पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल द्वारा आयोजित मंडल संसदीय समिति की बैठक में कटिहार के सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी के प्रतिनिधि के रूप में मिथुन प्रसाद यादव ने बैठक में भाग लिया। सांसद की तरफ से यह सुझाव रखा गया कि समेली हॉल्ट में पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव जल्द से जल्द हो । कटरिया रेलवे हाल्ट पर कटिहार बरौनी पैसेंजर के ठहराव के संबंध में कुर्सेला रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 तक बने, फुट ओवर ब्रिज का विस्तार प्लेटफार्म संख्या 3 तक हो एवं प्लेटफार्म नंबर 3 की तरफ गाड़ी पार्किंग बनाने के संबंध में बात रखी गई। वही इस बैठक की अध्यक्षता राजीव प्रताप रूडी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज वैशाली सांसद श्रीमती बीना देवी राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद एवं सांसदों के प्रतिनिधियों के अलावा डीआरएम सोनपुर भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
कुर्सेला में 55 लीटर देशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, टोटो भी जब्त
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 55 लीटर देशी शराब...
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
