June 18, 2026

बर्ड फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Read Time:1 Minute, 47 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड अंतर्गत उत्तरी मुरादपुर पंचायत के ग्राम बल्थी महेशपुर स्थित वार्ड 2 के बांस बाड़ी क्षेत्र में पाए गए मृत कौवे में एच5एन1 बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है।स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारी डॉ. अमरलाल के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्र में व्यापक स्तर पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।इस दौरान सोमवार को घर-घर जाकर कुल 42 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें फ्लू जैसे लक्षणों की जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति में बर्ड फ्लू से संबंधित लक्षण नहीं पाए गए हैं।चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है तथा क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी भी प्रकार का बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Previous post मनिहारी में जदयू प्रखंड संगठन चुनाव सम्पन्न, राजेश कुमार ऊर्फ मंजय साह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
Next post प्रधानमंत्री मन की बात को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख रवि कुमार साह ने सुना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial