मनिहारी में जदयू प्रखंड संगठन चुनाव सम्पन्न, राजेश कुमार ऊर्फ मंजय साह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड परिसर सभागार में रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया दल के प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रूपक कुमार गुहा एवं चुनाव पर्यवेक्षक निरंजन कुमार पोद्दार की देखरेख में निर्धारित मानकों के अनुरूप कराई गई। प्रखंड में कुल 1996 क्रियाशील सदस्य दर्ज हैं।अध्यक्ष पद के लिए विजय कृष्ण सिंह, बालेश्वर सिंह, राजेश रजक एवं राजेश कुमार ऊर्फ मंजय साह ने दावेदारी पेश की थी। नाम वापसी की निर्धारित अवधि में विजय कृष्ण सिंह, बालेश्वर सिंह एवं राजेश रजक ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेते हुए राजेश कुमार ऊर्फ मंजय साह के समर्थन की घोषणा कर दी। इसके बाद राजेश कुमार ऊर्फ मंजय साह को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया।निर्वाचन के उपरांत नव निर्वाचित अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे दल की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। मौके पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
