June 16, 2026

सांसद के मांग पर सड़क परिवहन मंत्री ने खगड़िया से पूर्णिया फोरलेन बनाने की स्वीकृति दिया -सांसद तारिक

Read Time:2 Minute, 46 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सांसद तारिक अनवर ने भारत सरकार के मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी को बीते दिनों एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने बिहार के खगड़िया से पूर्णिया राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-31 को फोरलेन बनाने हेतु एवं कटिहार जिला के फुलवरिया मौजा होकर नया प्रस्तावित अलाईमेंट के स्वीकृति प्रदान करने के सम्बन्ध मे अनुरोध किया था। ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। एवं वहां के स्थानीय लोगों को इसका भरपूर लाभ मिले।सांसद श्री अनवर ने मंत्री श्री गडकरी से इस पर अविलंब ठोस कार्रवाई की आवश्यकता जताई।कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने सांसद श्री अनवर के आग्रह को सहानुभूति पूर्वक स्वीकार करते हुए,पत्र के माध्यम से जानकारी दी कि उनके द्वारा किए गए मांग पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है।इस अतिमहत्वपूर्ण कार्य के हो जाने से आम जनमानस,छात्रों,रोगियों,व्यापारियों एवं मजदूरों को लाभ मिलेगा।सांसद तारिक अनवर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री गडकरी की ओर से साकारात्मक पहल करने का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि एन एच 31 के फोरलेन बनाने की पहल होने से क्षेत्र के लोगों में भी खुशी व्याप्त है। साथ ही सांसद ने कहा कि लंबे समय से फोरलेन बनाने की मांग होती रही है। एन एच 31 के फोरलेन बनने के बाद कुरसेला से लेकर कोढ़ा, पूर्णिया तक लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। इस बड़ी परियोजना के क्रियान्वित होने से न केवल छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही में सुगमता होगी, बल्कि व्यापारिक,आर्थिक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी सीमांचल का इलाका लाभान्वित होगा।

Previous post संयुक्त कृषि भवन में 25-26 फरवरी को दो दिवसीय कृषि मेला, नई तकनीकों से रूबरू होंगे किसान
Next post बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का मुद्दा सदन में पूर्व उप मुख्यमंत्री ने उठाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial