June 16, 2026

संयुक्त कृषि भवन में 25-26 फरवरी को दो दिवसीय कृषि मेला, नई तकनीकों से रूबरू होंगे किसान

Read Time:1 Minute, 23 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जिला कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में संयुक्त कृषि भवन परिसर में 25 एवं 26 फरवरी को दो दिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा मिथिलेश कुमार ने बताया कि कृषि एवं उससे जुड़े आनुषंगिक क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों को नवीन वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और घटती जोत की भूमि के बीच अन्न, फल, दूध व सब्जियों की अधिक पैदावार हेतु आधुनिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। मेले में लगभग तीन दर्जन स्टॉल लगाए जाएंगे। आत्मा के उपनिदेशक शशिकांत झा ने बताया कि समेकित कृषि प्रणाली, जैविक एवं प्राकृतिक खेती इस मेले का मुख्य आकर्षण होगी। किसानों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

Previous post मेंटेनेंस कार्य के कारण आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Next post सांसद के मांग पर सड़क परिवहन मंत्री ने खगड़िया से पूर्णिया फोरलेन बनाने की स्वीकृति दिया -सांसद तारिक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial