कटिहार रेल मंडल में सघन टिकट जांच अभियान किया प्रारंभ -297 लोगों से वसूला गया जुर्माना
प्रवीण कुमार(कटिहार)
यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने एवं बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार स्टेशन एवं मनिहारी टर्मिनल पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल प्रशासन की टीम ने प्लेटफार्मों एवं विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की।रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह अभियान मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीना के नेतृत्व में चलाया गया।जिसमें वाणिज्य विभाग, टिकट जांच दल एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही। रेल प्रशासन द्वारा इस अभियान के दौरान कुल 297 लोगों को बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के लिए जुर्माना किया गया जिससे 1,51,530/- का राजस्व वसूला गया। गौरतलब हैं कि रेल प्रशासन द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। रेलवे ने आम यात्रियों से अपील कीया कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।बिना टिकट यात्रा करना एक दंडनीय अपराध है। कटिहार रेल मंडल में लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए वे उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें और नियमों का पालन कर अपनी सुरक्षित एवं सुगम यात्रा को सुनिश्चित करें।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
