June 14, 2026

कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुन्ना कुमार हत्याकांड का खुलासाचार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और टोटो गाड़ी बरामद।

Read Time:3 Minute, 16 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित मुन्ना कुमार हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को शाम करीब 4 बजे जुराबगंज वार्ड नंबर-01 निवासी इंदल यादव का 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार, जो दोनों पैरों से विकलांग था, अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद 5 मार्च 2026 को उसका शव गेड़ाबाड़ी बस्ती वार्ड नंबर-04 स्थित एक मक्का के खेत से बरामद किया गया।घटना के बाद मृतक के पिता के बयान पर कोढ़ा थाना में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) का विश्लेषण किया। इसमें पता चला कि लापता होने के दिन मुन्ना कुमार की आखिरी कॉल मो० शमशेर के मोबाइल पर हुई थी।पुलिस ने मो० शमशेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने तीन अन्य साथियों—विक्रम कुमार रविदास, सोनू सहनी और मो० मुसराईल मंसूरी—के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल की।आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पैसों के लालच में सुनियोजित तरीके से मुन्ना कुमार को नहर के पास बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को मक्का के खेत में छिपा दिया तथा मृतक के पास से करीब 15 हजार रुपये निकालकर आपस में बांट लिए। साथ ही उसका मोबाइल फोन मो० मुसराईल मंसूरी की दुकान पर बेच दिया।पुलिस ने मुख्य आरोपी मो० शमशेर की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही छापेमारी कर मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया और मोबाइल दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया।इस मामले में कोढ़ा थाना में कांड संख्या 93/26 दिनांक 26 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपी:मो० शमशेरविक्रम कुमार रविदाससोनू सहनीमो० मुसराईल मंसूरीबरामद सामान:मृतक का एंड्रॉयड मोबाइलघटना में प्रयुक्त टोटो गाड़ीपुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Previous post कटिहार रेल मंडल में सघन टिकट जांच अभियान किया प्रारंभ -297 लोगों से वसूला गया जुर्माना
Next post 31 मार्च को विद्यालय का वार्षिक उत्सव महोत्सव का होगा आयोजन उत्सव की तैयारी पूरी : के.के.बूबना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial