यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया
कटिहार से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कटिहार स्टेशन से दिल्ली के लिए शनिवार को एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन नंबर 04073 जो कि कटिहार से शनिवार को रात्रि 21.30 में खुलकर सोमवार को सुबह 4.50 में दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और 3 ए सी की बोगी है। यह ट्रेन केवल एक ट्रिप के लिए चलाई जा रही है। जो कि दिल्ली से 27 को कटिहार के लिए खुलकर 28 को कटिहार पहुंचेगी और पुनः कटिहार को 28 की रात दिल्ली के लिए रवाना होगी।।उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण नियमित ट्रेनों में सीटों की कमी देखी जा रही थी।वही स्पेशल ट्रेन के परिचालन से खासकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। रेल प्रशासन द्वारा यह कदम यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। वही पीआरओ श्री सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस स्पेशल ट्रेन का लाभ उठाएं और समय पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। साथ ही, टिकट बुकिंग के लिए अधिकृत माध्यमों का ही उपयोग करें। गौरतलब है कि रेल प्रशासन द्वारा समय समय पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अलग अलग रूट में स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाता है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
