November 5, 2026

डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनिहारी( रतन कुमार ओझा)

गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कटाव प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के साथ ही आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने डीएम को लगातार हो रहे कटाव, घर उजड़ने और विस्थापन की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने समय पर प्रभावी कटाव निरोधक कार्य कराने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।डीएम श्री द्विवेदी ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने और स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन फिरोज अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, धुरियाही पंचायत के मुखिया सहित संबंधित विभागों के कई अधिकारी उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 गिरफ्तार, NBW वारंटी भी भेजा गया जेल
Next post श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial