November 5, 2026

अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

Read Time:2 Minute, 28 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों की जनसभा आयोजित हुई। बैठक में उत्तरी करीमुलपुर पंचायत के बैद्यनाथपुर से बलरामपुर PWD सड़क तक संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठी। यह सड़क वर्ष 1987 से कटी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और आम लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं। बाढ़ के दौरान यह इलाका 4-5 महीने तक प्रभावित रहता है, जिससे आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो जाती हैं। लोगों ने बताया कि इस मुद्दे पर विधायक श्री मनोहर प्रसाद सिंह और सांसद श्री तारिक अनवर से कई बार मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।बैठक में सांसद श्री तारिक अनवर, विधायक श्री मनोहर प्रसाद सिंह, डीएम कटिहार और मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से अविलंब सड़क निर्माण और अमदाबाद क्षेत्र के विकास के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की गई।इस दौरान बैद्यनाथपुर से बलरामपुर सड़क निर्माण के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांग नहीं मानी गई तो साहबाज आलम के नेतृत्व में सड़क जाम, धरना-प्रदर्शन और व्यापक महाआंदोलन किया जाएगा।बैठक में समाजसेवी मोहम्मद मोहसिन, शेख खलील, सैयद सफी अहमद, शाकिफुल हुसैन, प्रमुख अजहरुद्दीन, जिला परिषद सदस्य नज़बुल, मोहम्मद अजीमुद्दीन, वार्ड सदस्य रमजान अली, बदरुद्दीन अली, मोहम्मद सरफराज़, मोहम्मद अशरफुल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Previous post तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
Next post हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial