मनिहारी में 7 अगस्त को सोलर मेला, पीएम सूर्य घर योजना की मिलेगी पूरी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गुरुवार 7 अगस्त को मनिहारी प्रखंड सभागार में सुबह 10 बजे से सोलर मेले का आयोजन होगा। मेले में कटिहार नगर निगम क्षेत्र और मनिहारी प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी और मौके पर ही ऑनलाइन आवेदन भी लिए जाएंगे।विद्युत विभाग के अनुसार योजना का उद्देश्य रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाकर उपभोक्ताओं को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है। मेले में पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन, अधिकृत वेंडर चयन और जन समर्थ पोर्टल से ऋण आवेदन की प्रक्रिया समझाई जाएगी।योजना में 1 किलोवाट पर 30 हजार, 2 किलोवाट पर 60 हजार और 3 किलोवाट तक 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। साथ ही 5.75 से 7 प्रतिशत ब्याज पर बैंक ऋण की सुविधा भी है। विद्युत कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
