श्रावणी मेला को लेकर मनिहारी में फ्लैग मार्च, गंगा घाट अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
श्रावणी मेला के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह और थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में गंगाघाट सहित मुख्य बाजार में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।एसडीएम ने गंगाघाट जाने वाले कांवरिया पथों को अतिक्रमण मुक्त रखने और श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशीलता बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं से असहजता करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। सभी दुकानदारों को अपनी दुकान और नाम का नेम प्लेट लगाने का निर्देश दिया।नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव और थानाध्यक्ष ने भोले भक्तों को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल थे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
