November 5, 2026

मनिहारी में लगा पीएम सूर्यघर सोलर मेला, उपभोक्ताओं को मिली योजना और ऋण की जानकारी

Read Time:2 Minute, 23 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार और अधिक उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को मनिहारी प्रखंड परिसर में सोलर मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ पूर्वाह्न 11.30 बजे एसडीएम त्रिलोकी नाथ और विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अमिताभ कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार द्वारा आयोजित शिविर में घरेलू उपभोक्ताओं से पीएम सूर्यघर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए गए। आवेदन के बाद उपभोक्ताओं को पोर्टल के माध्यम से बैंक ऋण लेने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। योजना के तहत सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने पर आकर्षक अनुदान दिया जा रहा है। एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट क्षमता पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है।प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने बताया कि सोलर संयंत्र लगाने के लिए बैंकों से 5.75 से 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर आसान ऋण उपलब्ध है। इससे उपभोक्ताओं को सस्ती और स्वच्छ बिजली मिलेगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। विद्युत कनीय अभियंता अभिजीत कुमार ने उपभोक्ताओं से मेले में पहुंचकर जानकारी लेकर आवेदन करने की अपील की।इस अवसर पर नगर स्वच्छता पदाधिकारी आरुष कुमार, मुखिया धोनी, प्रतिनिधि सुभाष मंडल, वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी, बालेश्वर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Previous post श्रावणी मेला को लेकर मनिहारी में फ्लैग मार्च, गंगा घाट अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश
Next post खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, डीपीओ ने विद्यालय पहुंचकर की जांच।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial