मनिहारी का अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर, 1500 साल पुरानी आस्था का प्रतीक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
गंगा तट पर बसी धार्मिक नगरी मनिहारी में स्थित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। नगर पंचायत स्थित थाना के दक्षिण-पश्चिमी छोर पर अवस्थित इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग शिव और पार्वती के संयुक्त स्वरूप का है, जिसे अर्धनारीश्वर शिवलिंग कहा जाता है। ऐसा दुर्लभ शिवलिंग अत्यंत प्राचीन माना जाता है।इस मंदिर का उल्लेख 1905 के पूर्णिया गजेटियर में भी मिलता है। 1950 के दशक में बंगाल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पुरातत्ववेत्ता डॉ. सुनीति कुमार चटर्जी ने भ्रमण के दौरान इसे करीब 1500 साल पुराना बताया था।जनश्रुति है कि मनिहारी निवासी शिवभक्त कन्हैया लाल अग्रवाल को स्वप्न में भगवान ने गंगा किनारे सरोवर के पास स्थित शिवलिंग की जानकारी दी थी। स्वप्न के आधार पर मिले इस शिवलिंग की वैदिक विधि से प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। तब से महाशिवरात्रि, सावन सोमवार पर यहां मेला लगता है और दूर-दूर से भक्त जलाभिषेक को आते हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए गर्भगृह के विस्तार की मांग भी उठ रही है।
More Stories
एसटी आयोग सदस्य ने योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय सभागार में अधिकारियों के...
हसनगंज में तीसरी सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत स्थित ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर...
पैरों से लिखकर किस्मत संवार रही लक्ष्मी से मिले सांसद तारिक अनवर, हरसंभव सरकारी मदद का दिया भरोसा
(डेस्क | हसनगंज) हसनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भतोरिया में पढ़ने वाली दोनों हाथों से दिव्यांग 12 वर्षीय छात्रा...
फलका में बड़ा हादसा: कमला नदी में डूबे सात बच्चे, तीन की मौत
(मो0 काजु | फलका) सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में एक...
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला सम्मान।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
क्षेत्र भ्रमण पर निकले सांसद तारिक अनवर, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी ।
मै0 सनाउल्लाह (बारसोई) कटिहार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न पंचायतों और गांवों...
