अग्निपीड़ित चार परिवारों की मदद को आगे आए एडवोकेट आदिल हसन, राहत सामग्री कराई उपलब्ध
बारसोई (मो0 सनाउल्लाह)
बारसोई प्रखंड अंतर्गत बलतर पंचायत के पहाड़पुर वार्ड नंबर-13 में हुई भीषण अगलगी की घटना में चार परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए थे। आग की इस घटना में पीड़ित परिवारों के रहने के लिए घर तक नहीं बचा। घर में रखे खाने-पीने के सामान, राशन, बर्तन, कपड़े सहित जरूरी घरेलू सामग्री भी जलकर नष्ट हो गई।इस दुख की घड़ी में एमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बारसोई-बालरामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एडवोकेट आदिल हसन ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। उनकी ओर से अग्निपीड़ित परिवारों को साड़ी, कपड़े, प्लास्टिक, चावल सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।एडवोकेट आदिल हसन ने कहा कि अगलगी से प्रभावित सभी परिवार बेहद गरीब और जरूरतमंद हैं। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया कि पीड़ित परिवारों को सरकारी स्तर पर उचित सहायता और लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे दोबारा अपना घर बसा सकें और परिवार का भरण-पोषण कर सकें।बताया गया कि एडवोकेट आदिल हसन स्वयं मौके पर नहीं पहुंच सके, लेकिन उनके निर्देश पर एमआईएम के बारसोई प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुजफ्फर के माध्यम से राहत सामग्री पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई गई।राहत सामग्री वितरण के दौरान एमआईएम के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुजफ्फर, वार्ड सदस्य मोहम्मद असलम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
