मधुमक्खियों का आतंक, कई लोगों को काटने के बाद अनुमंडल अस्पताल में कराया गया इलाज
बारसोई( मो0 सनाउल्लाह)
बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के बासगांव समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों मधुमक्खियों के आतंक से आम लोग परेशान हैं। आए दिन मधुमक्खियों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है।बताया जाता है कि आज बेलवा पंचायत निवासी मनवारा खातून को मधुमक्खियों ने काट लिया। वह मो० रागिब, जो बेलवा पंचायत के संभावित मुखिया प्रत्याशी की बहन बताई जा रही हैं। मधुमक्खियों के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए बारसोई अनुमंडल अस्पताल लाया गया।वहीं, कुछ दिन पहले मथुरापुर स्कूल के कई बच्चों को भी मधुमक्खियों ने काट लिया था। इसके अलावा आज ही शिवानंदपुर पंचायत के एक व्यक्ति को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। मधुमक्खियों के काटने से प्रभावित सभी लोगों को इलाज के लिए बारसोई अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार कर राहत पहुंचाई।घटना की जानकारी मिलने पर एम एल सी प्रतिनिधि मो० मुजा, मो० अनजार, समाजसेवी मो० अलीमुद्दीन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और मधुमक्खियों के काटने से प्रभावित मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से मरीजों का बेहतर इलाज करने की अपील की।एम एल सी प्रतिनिधि मो० मुजा ने कहा कि बरसात के मौसम में इन दिनों मधुमक्खियों का आतंक बढ़ गया है। जगह-जगह लोग इनके हमले का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग खुद भी सावधानी बरतें और अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखें, ताकि मधुमक्खियों के हमले से किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार मधुमक्खियों के काटने की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। ऐसे में संबंधित प्रशासन और स्थानीय स्तर पर लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है।
