मनिहारी में 5 दिन बाद समाप्त हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, बहाल हुई सफाई व्यवस्था।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी नगर में पिछले पांच दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। नगर स्वच्छता पदाधिकारी आरुष कुमार की मध्यस्थता में सफाई संवेदक और सफाई कर्मियों के बीच वार्ता हुई, जिसके बाद कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया।स्वच्छता पदाधिकारी आरुष कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों की अधिकांश मांगों पर सहमति बन गई है और उन्हें आने वाले दिनों में व्यवहारिक रूप से लागू किया जाएगा।हड़ताल के कारण नगर के कई इलाकों में कचरा जमा हो गया था और सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित थी। हड़ताल समाप्त होते ही सफाई कर्मियों ने काम शुरू कर दिया है। इससे नगरवासियों को राहत मिली है। प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही सभी वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
