November 4, 2026

हसनगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने दिया शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश।

Read Time:3 Minute, 7 Second

(डेस्क| हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमा अंतर्गत बुलेट चौक, सोहराडांगी एवं बसंतपुर स्थित उम्मीद चिल्ड्रेन्स एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्थापक तौफीक आलम की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन समाज सेवी मोहम्मद अशफाक ने किया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शिक्षा की महत्ता से संबंधित नाटक, गीत-संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों और गणमान्य लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से शराबबंदी, दहेज प्रथा, कम उम्र में शादी-विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही शिक्षा के महत्व को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उम्मीद चिल्ड्रेन्स एकेडमी के संस्थापक तौफीक आलम ने कहा कि छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमताओं का विकास होता है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि बच्चे पढ़-लिखकर अपने मुकाम को हासिल करें। बच्चे शिक्षित होंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा। समाजसेवी मो. अशफाक ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में उम्मीद चिल्ड्रेन्स एकेडमी जैसा विद्यालय खुलना इस इलाके के लिए गर्व की बात है। इससे क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चे शिक्षित हो सकेंगे। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की, ताकि बच्चे पढ़-लिखकर अपने परिवार, गांव और समाज का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन सुराज पार्टी के डॉ. गाजी शारिक, मो. हारून, शिक्षक सुबोध कुमार, अनवारुल हक, नदीम एवं दीवान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य मौसिक आलम, शिक्षिका अफसाना, शिक्षक अभिषेक सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Previous post मनिहारी में 5 दिन बाद समाप्त हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, बहाल हुई सफाई व्यवस्था।
Next post लक्ष्मण ग्रामीण कोचिंग सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नशा व दहेज प्रथा के खिलाफ छात्रों ने दिया संदेश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial