August 17, 2026

मखाना उत्पादों से किसानों की बढ़ेगी आमदनी।

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले में मखाना उत्पादन के साथ मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की आत्मा की पहल अब रंग लाने लगी है। मखाना से विभिन्न पौष्टिक खाद्य सामग्री तैयार कर किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिल रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा परियोजना निदेशक राजीव कुमार एवं उप निदेशक शशिकांत झा के मार्गदर्शन में किसानों को प्रसंस्करण, खाद्य उत्पाद तैयार करने और बाजार से जोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मखाना से तैयार जलेबी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। लोगों ने इसका स्वाद लेकर सराहना की। उप निदेशक शशिकांत झा ने बताया कि मखाना उत्पादों की विविधता बढ़ने से किसानों को कच्चे मखाना की बिक्री की तुलना में बेहतर मूल्य मिल सकता है। इससे स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण, रोजगार और उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

Previous post बसेरा योजना-2 से भूमिहीन परिवारों के घर का सपना होगा साकार।
Next post भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन की प्रस्तावित भूमि पर ग्राम सभा की मुहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial