August 17, 2026

सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त समारोह, विधायक संगीता देवी ने बच्चों के अनुशासन की जमकर की सराहना

Read Time:2 Minute, 33 Second

(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई )

बारसोई प्रखंड अंतर्गत काजीटोला स्थित सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बारसोई-बलरामपुर की विधायक संगीता देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत परेड का निरीक्षण किया और बच्चों के अनुशासन, प्रतिभा एवं प्रदर्शन की जमकर सराहना की। इस दौरान विधायक संगीता देवी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक इस तरह की बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था वाले स्कूलों के लिए लोगों को कटिहार, पटना, जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन आज काजीटोला जैसे क्षेत्र में सागर पब्लिक स्कूल का होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाके में इस स्तर के विद्यालय का खुलना किसी सपने के साकार होने से कम नहीं है।विधायक ने विद्यालय के डायरेक्टर अनजार आलम और प्रिंसिपल सनाउर मुस्तफा की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दोनों की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है कि विद्यालय के बच्चे इतने अनुशासित और पढ़ाई के प्रति गंभीर नजर आ रहे हैं।कार्यक्रम में एमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बलरामपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एडवोकेट आदिल हसन भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी सागर पब्लिक स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था और बच्चों के अनुशासन की सराहना की। इस अवसर पर लगवा पंचायत के पूर्व मुखिया शमशाद आलम, सागर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनजार आलम, प्रिंसिपल सनाउल मुस्तफा, एमआईएम के प्रखंड अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन सहित कई गणमान्य लोग, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Previous post भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन की प्रस्तावित भूमि पर ग्राम सभा की मुहर
Next post देशभक्ति के रंग में रंगा मनिहारी, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial