August 17, 2026

मनिहारी में सांसद निधि से हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन

Read Time:1 Minute, 28 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में थाना के सामने चौहट्टी रास्ते के पास सार्वजनिक स्थल पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से हाईमास्ट एलईडी लाइट तारिक अनवर द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। योजना के तहत 16 मीटर ऊंचे हाईमास्ट पर 150 वाट क्षमता की 10 एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव के अनुरोध पर कटिहार सांसद तारिक अनवर ने इसके लिए अनुशंसा की थी। लाइट लगने से थाना के सामने और चौहट्टी मार्ग पर रात में बेहतर रोशनी मिलेगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में देर शाम तक आवाजाही रहती है। प्रकाश की व्यवस्था होने से राहगीरों, दुकानदारों को सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव, शहनवाज हुसैन, दिलीप विश्वास, ऐनुल अंसारी,शेख साजिद, शेरू, मोहम्मद अमीरुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Previous post देशभक्ति के रंग में रंगा मनिहारी, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial