September 5, 2026

फलका में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी कृष्ण जन्माष्टमी।

Read Time:1 Minute, 57 Second

मो0 काजु ( फलका )

फलका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं बाजारों में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की तथा देर रात तक भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।फलका बाजार, फलका हाट, मोरसंडा, सोहथा दक्षिण, सोहथा उत्तर, पोठिया सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी एवं फूलों से सजाया गया। कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की आकर्षक झांकी भी सजाई गई।रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों में शंख और घंटियों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और प्रसाद का वितरण किया। महिलाओं एवं बच्चों में जन्माष्टमी को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।आयोजन को लेकर मंदिर समितियों एवं स्थानीय युवाओं की ओर से व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा को लेकर स्थानीय स्तर पर भी विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Previous post कोताहार उच्च विद्यालय में निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
Next post अपशिष्ट जल शोधन की व्यवस्था नहीं, मनिहारी के कई वार्डों में जलजमाव।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial