September 14, 2026

एसडीओ ने की ई-केवाईसी कराने की अपील, छह महीने राशन नहीं लिया तो बंद हो सकता है राशन कार्ड

Read Time:1 Minute, 50 Second

डेस्क (बारसोई)

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए राशन कार्डों के सत्यापन और लाभुकों की पहचान की प्रक्रिया सख्त की गई है। बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी राशन कार्डधारियों से समय पर राशन का उठाव करने तथा परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी कराने की अपील की है।एसडीओ राजू कुमार ने स्पष्ट किया है कि लगातार छह माह तक राशन का उठाव नहीं करने वाले राशन कार्डों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 21 तारीख को उन राशन कार्डों को चिन्हित किया जाएगा, जिनसे लगातार छह माह तक राशन का उठाव नहीं हुआ है।चिन्हित राशन कार्डों की सूची संबंधित प्रणाली में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद अगले माह की पहली तारीख से ऐसे कार्डों को निष्क्रिय कर दिया जाएगा, जिसके बाद संबंधित राशन कार्ड पर राशन का उठाव और आवंटन रोक दिया जाएगा।एसडीओ ने राशन कार्डधारियों से अपील की है कि वे राशन उठाव में छह माह का अंतर न आने दें और परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी समय पर पूरा कराएं।

Previous post जबदपुर में अग्निकांड का कहर: दो आशियाने समेत लाखों की संपत्ति राख, पीड़ित के मुआवजे की मांग।
Next post मंसूरगंज ढेरुआ गांव में मखाना की खरीद बिक्री मामले में चली गोली, एफएसएल की टीम पहुंचे जांच में
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial