मंसूरगंज ढेरुआ गांव में मखाना की खरीद बिक्री मामले में चली गोली, एफएसएल की टीम पहुंचे जांच में
डेस्क(हसनगंज)
हसनगंज थाना क्षेत्र के मंसूरगंज ढेरुआ वार्ड संख्या 10 में मखाना की खरीद बिक्री मामले में गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर पीड़ित बस्तौल कुरसंडा निवासी मो अख्तर ने बताया कि ढेरुआ निवासी मो शहीद व मेरे बीच मखाना गुड़िया की खरीद बिक्री हुआ था। जो मो शहीद द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के पास वह मखाना गुड़िया बेच गया। वहीं अन्य व्यक्ति द्वारा मुझे फोन किया गया कि आप लोसर गुड़िया की जगह मरकट गुड़िया क्यों दिए हैं। जिसको लेकर मेरे द्वारा बताया गया कि हम लोसर गुड़िया ही भेजे हैं, अगर लोसर की जगह मरकट गुड़िया चला गया है, तो हम वापस ले लेंगे। वहीं उक्त व्यक्ति के द्वारा बोला गया कि आप कहां हैं आप मिलना है। मौके पर उक्त व्यक्ति मेरे गांव बस्तौल कुरसंडा पहुंच मुझे जबरन गाड़ी में बिठाकर मंसूरगंज ढेरुआ लाया गया। मौके पर मामले को लेकर मंसूरगंज ढेरुआ में पंचायत बैठी। मौके पर पीड़ित व्यक्ति के जीजा मंसूरगंज ढेरुआ निवासी मोहम्मद कमरुद्दीन ने बताया कि पंचायत में सभी मामलों का निर्णय होने के बाद जुर्माना लगाया गया। वही मामलों का निर्णय होने के बाद मेरा साला बस्तौल कुरसंडा निवासी मोहम्मद अख्तर गाड़ी में बैठकर जाने लगा कुछ दूर जाने के बाद बांसपट्टी के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा उसकी गाड़ी में अंधाधुंध गोलियां चला दी। वही मेरा साला गाड़ी से निकलते रह गया। सभी गोलियां गाड़ी के पीछे जाकर लगी। और मेरा साला बाल बाल बच गया। मौके पर पीड़ित व्यक्ति बस्तौल कुरसंडा निवासी मोहम्मद अख्तर ने बताया कि घटना को लेकर हसनगंज थाना पहुंच आवेदन दे रहे हैं। वही मामले को लेकर थाना अध्यक्ष निक्की ने बताई की वादी मोहम्मद अख्तर बस्तौल कुरसंडा निवासी के द्वारा मखाना खरीद बिक्री मामले को लेकर तीन नामजद व अन्य अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोली फायरिंग की घटना को लेकर आवेदन दिया गया है। प्राप्त आवेदन के आधार पर कांड संख्या 221/ 2026 तहत मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच साक्ष्य संकलन कर चुकी है, जल्द ही घटना में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
