जबदपुर में अग्निकांड का कहर: दो आशियाने समेत लाखों की संपत्ति राख, पीड़ित के मुआवजे की मांग।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)
बारसोई प्रखंड के लागुवा-दासग्राम अंतर्गत वार्ड नंबर-15 के ग्राम जबदपुर में आगजनी की घटना से एक परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। भीषण अगलगी में पीड़ित मो. रेजाउल के दो आवासीय घर, एक रसोई घर और एक गौशाला जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से घर के फर्नीचर, दैनिक उपयोग की जरूरी सामग्री के साथ एक गाय, एक बकरी और एक बछड़ा भी जलकर नष्ट हो गया। घटना में परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल अंचल पदाधिकारी, बारसोई को घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर उचित क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए जांच कराने का आग्रह किया। जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने कहा कि आगजनी में पीड़ित परिवार का आशियाना, घरेलू सामान और मवेशी तक नष्ट हो गए हैं। ऐसे कठिन समय में प्रशासन को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवार को अविलंब उचित मुआवजा एवं राहत उपलब्ध कराने की मांग की।घटनास्थल पर पूर्व मुखिया मो. शाहबुद्दीन, अखलाक आमीन, मो. शाहिद सहित कई ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
