November 1, 2026

जनता दरबार में आठ मामलों की सुनवाई, एक का हुआ निष्पादन

Read Time:1 Minute, 18 Second

मो0 काजु (फलका)

फलका अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी सोमी पोद्दार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद एवं अन्य राजस्व संबंधी कुल आठ मामलों की सुनवाई की गई।सुनवाई के दौरान एक मामले में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन जाने पर उसका मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं, शेष सात मामलों में आवश्यक साक्ष्य एवं दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण तत्काल निर्णय नहीं लिया जा सका। इन मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई है।अंचलाधिकारी सोमी पोद्दार ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक साक्ष्य और अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मौके पर राजस्व अधिकारी, अंचल कार्यालय के कर्मी तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे कई फरियादी उपस्थित थे।

Previous post असामाजिक तत्वों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर, शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं गणेश महोत्सव : बीडीओ
Next post राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial