September 14, 2026

असामाजिक तत्वों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर, शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं गणेश महोत्सव : बीडीओ

Read Time:3 Minute, 27 Second

फलका ( मो0 काजु)

आगामी गणेश पूजा, कलश यात्रा एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर फलका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के सदस्यों ने महोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह, अंचलाधिकारी सोमी पोद्दार, बीडीओ सन्नी सौरभ, पुलिस अवर निरीक्षक अमरदीप कुमार एवं विवेक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन भाजपा नेता संजय झा ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सन्नी सौरभ ने कहा कि गणेश महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। सभी लोग आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान बरंडी नदी घाट पर गोताखोरों की तैनाती की जाएगी तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग भी कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी तरह की शरारती गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। पूजा समिति के सदस्यों से भी अपील की गई कि किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक पोस्टों पर भी प्रशासन की निगरानी रहेगी। लोगों से अपील की गई कि बिना सत्यापन किसी भी संदेश को साझा न करें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।बैठक में नव युवा संघ के कार्यकर्ताओं के अलावा मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, विनोद मिर्धा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल, जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह, पंचायत समिति सदस्य लखनदेव ठाकुर, प्रमुख प्रतिनिधि मो. इरशाद, कृष्णा आदित्य नन्हे, मो. रियाज मास्टर, वकील अहमद , सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने गणेश महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया।

Previous post वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
Next post जनता दरबार में आठ मामलों की सुनवाई, एक का हुआ निष्पादन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial