November 2, 2026

मांगों के समर्थन में आज से काली पट्टी बांधे पंचायत राज पदाधिकारी

Read Time:1 Minute, 42 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

बिहार पंचायत सेवा संघ की विभिन्न मांगों के समर्थन में जिले के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) एवं संबंधित पदाधिकारी मंगलवार से कार्यालय अवधि में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध किया। इस संबंध में संघ की कटिहार जिला इकाई ने जिला पदाधिकारी को पत्र सौंपकर जानकारी दी है। संघ ने 12 सितंबर को जारी पत्र में कहा है कि संवर्ग एवं सेवा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार वार्ता, पत्राचार और विभिन्न स्तरों पर अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पदाधिकारियों में असंतोष है। संघ ने स्पष्ट किया कि विरोध के दौरान कार्यालय का नियमित कार्य पूर्ववत सुचारू रूप से संचालित रहेगा। आगामी निर्देश मिलने पर उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। पत्र पर बीपीआरओ सोनु कुमार गुप्ता, एडीपीआरओ चंदन कुमार, अनुष्का प्रिया, दीप शिखा, अमरेन्द्र कुमार, मो. हाशिम, डॉ. पियूष कुमार मिश्रा, रज कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी और शान्तनु कुमार ठाकुर के हस्ताक्षर हैं।

Previous post कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
Next post महियारपुर में पटवा निकालने के दौरान युवक की डूबने से मौत,शव बरामद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial