November 1, 2026

महियारपुर में पटवा निकालने के दौरान युवक की डूबने से मौत,शव बरामद।

Read Time:57 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी थाना क्षेत्र के महियारपुर मास्टर टोला में पटवा निकालने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 39 वर्षीय रोहित उरांव की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश उरांव के पुत्र रोहित उरांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद पानी से शव बरामद किया। सूचना पर मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई में जुट गए। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे हैं।

Previous post मांगों के समर्थन में आज से काली पट्टी बांधे पंचायत राज पदाधिकारी
Next post रतनपुर में इंडियन बैंक मिनी ब्रांच का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial