उप्र के सीतापुर में एक बड़ा हादसा, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने 6 राहगीरों को रौंदा 2 की मौत
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी ने जो पैदल राहगीरों को रौंद दिया। जिससे दो राहगीरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है । जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद कार सड़क के किनारे खाई में पलट गई और हादसे के बाद गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। यह घटना सिधौली कोतवाली इलाके के सिंधौली विश्वा मार्ग पर हुआ है । लखनऊ से विशवा की ओर जा रही है कि स्कॉर्पियो गाड़ी सबसे पहले एक बाइक से टकराकर अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक सवार सर्वेश कुमार की मृत्यु हो जाने की सूचना है। कार ने सड़क किनारे चारपाई पर लेट एक बुजुर्ग को भी कुचल दिया जिससे उसकी ् मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं गाड़ी चालक में सड़क पर चल रहे चार अन्य लोगों को भी रौंद दिया और अंत में गाड़ी खाई में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों का इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया तथा मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
