भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरपुर में मस्जिद पर भगवा झंडा फहराने के विरोध में किया प्रदर्शन ।
Reporting By:- मनोरंजन साहा
बारसोई नगर पंचायत के ब्लॉक चौक में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बलरामपुर विधायक महबूब आलम के नेतृत्व में राज्यव्यापी विरोध दिवस के रुप में मनाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बीते दिनों मुजफ्फरपुर के पारू में मस्जिद पर भगवा झंडा फहराने के मामले में स्थानीय भाजपा विधायक और हिंदू पुत्र संगठन की भूमिका की जांच एवं कार्रवाई की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है । वहीं उन्होंने नीतीश सरकार को बिहार को सांप्रदायिक हिंसा में झोंकने का आरोप लगाते हुए संघ और बीजेपी के साजिशों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की । आगे उन्होंने कहा कि एक और गरीब जनता महंगाई की मार झेल रही है और दूसरी और इस तरह के घटनाएं घटित होने से गंगा जमुनी तहजीब में आच आने लगी है जो समाज के भलाई के लिए नहीं होनी चाहिए और इसका जिम्मेदार सिर्फ मोदी एवं नीतीश सरकार है। इस अवसर पर कॉमरेड जूही महबूबा, जिला परिषद गुलजार आलम, मुखिया नियाज अहमद अंसारी, महिला नेत्री आसमा खातून, कॉमरेड यासीन, शिव कुमार यादव सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
