June 24, 2026

बारसोई में अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 8 Second

बारसोई अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार की दोपहर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने फीता काटकर किया । विधायक ने कहा कि इस मेला में स्थानीय ग्रामीण पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ एवं स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां ले सकते हैं। इस अवसर पर डॉ एम ए उस्मानी, प्रमुख प्रतिनिधि मो जिन्ना, समिति पोरेश साह, मुखिया मो वददुद, मो यासीन, शिवकुमार यादव, बिसीएम राजीव ठाकुर, मो फारूक, केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक दिपक अधिकारी, सहित एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post কোকৰাঝাৰ আৰক্ষীয়ে গ্ৰেপ্তাৰ কৰিলে গুজৰাটৰ বিধায়ক জিগনেশ মেৱানীক।
Next post बिजली की चपेट में आने से 40वर्षिय रंजीत उरांव की मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial