हसनगंज मुख्यालय प्रांगण में गुरुवार को लगेगा जिलास्तरीय जन सुशासन शिविर ।
हसनगंज से तनवीर आलम
कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड में सरकार की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को पंचायत तथा प्रखंड स्तर पर आम जनों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में जिला स्तरीय जन सुशासन शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें सभी वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। शिविर के आयोजन को लेकर प्रखंड मुख्यालय सज धज कर तैयार हो गया है। प्रखंड मुख्यालय में बने मंच और विभिन्न विभागों के स्टॉल का जायजा बीडीओ व अन्य अधिकारियों आदि ने लेते रहे है। बताया कि जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं यथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, डीआरसीसी, पशुपालन एवं मत्स्य, शिक्षा, आईसीडीएस, श्रम संसाधन, अल्पसंख्यक कल्याण, आयुष्मान भारत, राजस्व, आधार सेंटर, बैंकिग एवं अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को पंचायत स्तर एवं प्रखंड स्तर पर ही सुनिश्चित कराने एवं आमजन में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जाएगा। कहा कि अगर किसी भी विभाग से जुड़ा कार्य हो तो आप संबंधित विभाग के स्टॉल पर आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी शिविर को सफल बनाने की अपील की है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
