May 25, 2026

rcc पुल ढलाई के दौरान ध्वस्त चार मजदूर गंभीर रूप से घायल

Read Time:1 Minute, 24 Second

कटिहार में शनिवार की शाम निर्माणाधीन विशालकाय आरसीसी पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। विशालकाय आरसीसी पुल के अचानक के ध्वस्त हो जाने से पुल निर्माण कार्य में लगे लगभग एक दर्जन मजदूर पुल के मलबे में दम कर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं । जिनमें चार मजदूरों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है । जिसे नजदीक के उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है। मामला जिले के बरारी विधानसभा अंतर्गत बरारी प्रखंड के बखिया नया टोला वार्ड संख्या 12 से जुड़ा है, जहां मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा एक करोड़ की लागत से निर्माणधीन विशालकाय आरसीसी पुल ढलाई के क्रम में अचानक भरभरा कर ध्वस्त हो गया। पुल के अचानक ध्वस्त हो जाने के कारण आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया । गौरतलब है कि इस पुल का निर्माण कार्य पिछले 1 साल से चल रहा है।

Previous post 13 लाभार्थियों को DAY- NULM के तहत इंडियन बैंक द्वारा ऋण का हुआ वितरण।
Next post रेलवे ने पिछले 6 माह में प्रीमियम तत्काल से कमाए 577 करोड़ रूपए, घाटे की भरपाई कर रहा रेलवे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial