13 लाभार्थियों को DAY- NULM के तहत इंडियन बैंक द्वारा ऋण का हुआ वितरण।
बारसोई नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरीकरण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को इंडियन बैंक सुल्तानपुर शाखा के द्वारा लोन वितरित किया गया। इस संबंध में प्रशिक्षण नगर मिशन प्रबंधक अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना अंतर्गत प्रथम चरण में रैहरी एवं फुटकर विक्रेताओं को उनके द्वारा किए जा रहे व्यवसाय में प्रोत्साहन एवं आर्थिक मदद पहुंचाने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा यह योजना चलाकर इन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान की गई। वहीं उन्होंने बताया कि इनके कुल 13 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया गया है जिन्हें ₹10000 का आर्थिक सहायता न्यूनतम 7% ब्याज दर पर दी गई है । तथा इसके भुगतान पर इस राशि को बैंक नियम अनुसार बढ़ाया जाएगा । वहीं उन्होंने बताया कि पूर्व में कुल 183 लाभुकों को इस योजना का लाभ दिया गया है । वह इस अवसर पर जदयू नेता मामून रशीद, धर्मेंद्र सिंह बप्पी कुमार, भोला यादव, नुतन कुमारी, त्वरित मजूमदार, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
