स्कूली बच्चों को दक्ष बनाने हेतु माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट पर दें जोर — मोमताज अहमद
छात्रों की बेहतर पढ़ाई देने को लेकर अभिभावक एवं शिक्षकों की बैठक आयोजित ।
बारसोई प्रखंड में सरकारी विद्यालयों में चहक मॉड्यूल के तहत संचालित होने वाली पढ़ाई की व्यवस्था से संबंधित विचार विमर्श करने को लेकर शिक्षक एवं अभिभावकों की एक बैठक आयोजित की गई ।इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बगरोरा के प्रांगण में शिक्षा विभाग के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम एफ० एल० एन० के तहत प्रधानाध्यापक के अध्यक्षता में वर्ग 1 के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित की गई । इस दौरान अभिभावकों को छात्रों के पढ़ाई के लिए बनाए गए मॉडल सरकार द्वारा नई तकनीक के संबंध में जानकारी तथा शिक्षा का महत्व के संबंध में विचार विमर्श किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चे को विद्यालय भेजने में सहयोग करने की बात रखी । जिसपर अभिभावकों ने भी शिक्षकों से अच्छी शिक्षा की व्यवस्था बेहतर करने तथा बच्चे को जवाबदेही से पढ़ाने की बात रखी और बच्चों को सह समय विद्यालय भेजने का आश्वासन भी दिया ।

इस दौरान बीईओ मोमताज अहमद ने शिक्षकों से माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट पर जोर देने तथा पूरे प्रखंड के विद्यालयों में यह व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा देने की अपील की । उन्होंने अभिभावक एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में दो साल तक स्कूल बंद रहे। जिससे स्कूली बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है। बच्चों की शिक्षा को पटरी पर लाने तथा कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को दक्ष बनाने के लिए माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को दीक्षा ऐप्प इंस्टाल कर अपना प्रोफाइल अपडेट करने को कहा गया है। ताकि सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट के अंतर्गत ” बड़े बिहार परे बिहार बढ़े बिहार ” के तहत शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। इस अवसर पर सरफराज अहमद , अफाजुद्दीन, सोनी कुमारी, बबीता राय, हलीमा खातून सहित छात्र छात्राओं के अभिभावक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
