ABVP के कार्यकर्ता ने बलरामपुर के तेलता मोड़ में किया विरोध प्रदर्शन ।
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा सातवीं कक्षा के प्रश्नपत्र में चीन, नेपाल, इंग्लैंड, के साथ साथ भारत के अभिन्न अंग कश्मीर राज्य को अलग देश बताने के विरोध में ABVP के कार्यकर्ता ने बलरामपुर के तेलता मोड़ में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्णिया प्रमंडल के जिलों के स्कूलों में देश विरोधी एजेंडा चलाने के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का विरोध जताया। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिनोद कुमार कुशवाहा व प्रखंड सह संयोजक अमृत सिंह के अगुवाई में शुक्रवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्कूलों में देश विरोधी एजेंडा चलाना बंद करो, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद, शिक्षा विभाग होश में आओ, जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है जैसे नारा लगाते हुए प्रखंड के तेलता मोड़ पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिनोद कुमार कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा विभाग सातवीं कक्षा के प्रश्नपत्र में चीन, नेपाल, इंग्लैंड, के साथ साथ कश्मीर को अलग देश बताने वाले नीतीश सरकार में पीएफआई के इशारे पर कार्य करने वाला देश विरोधी कृत्य बताया, और राष्ट्रविरोधी मानसिकता से कार्य करने वाले शिक्षा पदाधिकारियों व कर्मियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ये महज संयोग नही है इससे पूर्व 2017 में भी इसी प्रश्न पर सवाल उठे थे। प्रखंड सह संयोजक अमृत सिंह ने कहा की सीमावर्ती क्षेत्रों में यह जानबूझकर किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के नोनिहाल भ्रमित हो और जेहादियों के नापाक एजेंडा पूरा करने में सहायक बनें। उन्होंने सरकार से मांग किया कि ऐसे राष्ट्रविरोधी तत्वो का पर्दाफाश कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कठोर कार्रवाई करे उन्हें तत्काल सेवानिवृत्त उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करें। जबकि विश्व हिंदू रक्षा संगठन के प्रखंड अध्यक्ष दीपक शर्मा व विक्की कुमार ने जेहादियों के आगोश में जा रही शिक्षा व्यवस्था को मुक्त करने की मांग की।मौके पर रंजीत महतो, विजय शर्मा, अकालू दास, विकास कुमार, महेश महतो, आदि मौजूद थे।
